निसान की न्यू सन्नी लांच

BY — July 9, 2014

090703उदयपुर। जापान की चार पहिया वाहन निर्माता कम्पनी निसान मोटर्स प्रा. लि. द्वासरा हाल ही में भारतीय बाजारों के लिए उतारी न्यू सन्नी कार को कम्पनी के एरिया सेल्स मैनेजर पवनसिंह राठौड़ व स्थानीय डीलर मादड़ी इन्डस्ट्रीयल एरिया स्थित मेसर्स कमल निधि निसान के निदेशक अमिताभ जैन ने लांच की।

कमल निधि निसान के महाप्रबन्धक हेमेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि न्यू सन्नी पेट्रोल व डीजल दोनों वेरियंट में 6 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। गाड़ी को आकर्षक बनाने के लिए  उसमें क्रोम की रेडियेटर ग्रिल क्रोम लीप फ्रंट बम्पर व क्रोम हाई लाईट फोग लेम्प लगाए गए हैं। इसके साथ फोल्डिंग इलेक्ट्रोनिक एडजस्टेबल अेआरवीएम साइट इण्डीकेटर के साथ 15 इंच स्पोक एलॉय व्हील्स से इसकी खुबसूरती और बढ़ गयी है। उन्होनें बताया कि न्यू सन्नी पेट्रोल एक्स शोरूम सात लाख पन्द्रह हजार रूपयें व डीजल आठ लाख सत्रह हजार रूपयें से प्रारम्भ है। इस अवसर पर ग्राहक संजय सिंह महियारिया को गाड़ी की प्रथम डिलीवरी दी गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *