Header Banner

पूर्व सांसद रघुवीर मीणा महाराष्ट्र चुनाव के पर्यवेक्षक नियुक्त

BY — July 11, 2014

110701उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा को इस वर्ष के अंत में महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

देहात कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य कौशल नागदा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस ने पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा को कोल्हापुर एवं सतारा जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मीणा को कोल्हापुर एवं सतारा जिले की आठ विधानसभा क्षेत्र कोल्हापुर साउथ, करवीर, कोल्हापुर नोर्थ, शाहुवाडी, हटकनंगले, ईकल करंज, वई, करड़ साउथ हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। मीणा 13 जुलाई को कोल्हापुर पहुंचेगे एवं आठों विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस उम्मीदवारों एवं पार्टी की स्थिति के बारे में जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, वरिष्ठ नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं से राय मशवरा कर फीडबैक लेंगे। कोल्हापुर एवं सतारा के दौरे के पश्चात् उम्मीदवारों एवं पार्टी की स्थिति के बारे में अपनी रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस को सौपेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply