Header Banner

बाइक चोरी के दो आरोपी रिमांड पर

BY — July 12, 2014

Police_capउदयपुर। भूपालपुरा थाना पुलिस ने बाइक चुराकर घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार कुछ समय पूर्व आयड़ निवासी मनोहरलाल पुत्र कन्हैयालाल की ए वन स्कूल के बाहर से बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी के बाइक लेकर घूम रहे हैं जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों राजगढ़ पारसोली चित्तौड़ निवासी मुबारिक हुसैन पुत्र शौकिन खान और आकाशवाणी कॉलोनी मादड़ी निवासी मोहसिन हुसैन पुत्र इकबाल हुसैन को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से बाइक बरामद कर पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से 14 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply