Header Banner

सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की तलाश

BY — July 13, 2014

पेट्रोल पम्प कर्मचारियों पर फायरिंग

Police_capउदयपुर। गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के काया स्थित प्रदीप फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पम्प) पर शनिवार देर तथा रविवार की मध्यरात्रि 2 बजे अज्ञात समाजकंटकों के फायरिंग कर लूटपाट वाले मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार बदमाशों की तलाश कर रही है।

उल्लेमखनीय है कि फायरिंग में पम्प कर्मचारी अरविन्द सिंह के पेट में व शिव कुमार की जांघ में गोली लगी थी। आरोपियों ने पम्पकर्मियों पर कब्जास करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं होने पर वे फायरिंग कर भाग गए। गोवर्धनविलास थाने में लूटपाट तथा आर्म्सश एक्टक में मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा  ने बताया कि मौका ए वारदात देखने से पता चला कि वारदात में 20 से 30 वर्ष की आयु के कुल चार बदमाश शामिल थे। ये हिंदी बोलते हैं। घटना में इनोवा जैसा कोई वाहन काम में लिया गया है। अनुसंधान के बाद पुलिस का मानना है कि यह वारदात भी गत दिनों राज्यअ में हुई पेट्रोल पम्पों  की लूट में शामिल बदमाशों की ही हो सकती है। फुटेज में तीन आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। पकडे़ नहीं जाने तक पुनः ऐसी ही घटनाओं को अंजाम देने की संभावना है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply