विस्फोटक हो रही है जनसंख्या वृद्धि

BY — July 13, 2014

130714उदयपुर। रोटरी क्लब उदय की ओर से जनसंख्या वृद्धि एवं विकराल होती समस्या पर एश्वर्या कॉलेज में एक वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता की मुख्य वक्ता मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के पापुलेशन रिसर्च सेंटर की निदेशक प्रो. मोनिका नागौरी थी।

नागौरी ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि विस्फोटक होती जा रही है। जिस कारण देश विभिन्न प्रकार की समस्याओं से घिरा हुआ है। देश में अन्न एवं जल का संकट गहराता जा रहा है। खेत, खलिहान सिमटते जा रहे है। सामाजिक ढांचा भी चरमरा रहा है। जनसंख्या वृद्धि विस्फोट की तरह कार्य करती है और समस्या परक बन जाती है। क्लब सदस्यों की जिज्ञासाओं को प्रो. नागौरी ने विस्तार पूर्वक उत्तर देते हुए शान्त किया। वार्ता के अंत में क्लब द्वारा प्रो. मोनिका नागौरी को  स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ. ऋतु वैष्णव धन्यवाद दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *