Header Banner

अधिवक्ता 16 तक करेंगे बहिष्कार

BY — July 14, 2014

जयपुर न्यायाधीशों पर हठधर्मिता का आरोप

advocateउदयपुर। उदयपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भी 16 जुलाई तक न्याेयिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे। इस बार यह बहिष्कार जयपुर अधिवक्ताओं के समर्थन में है। जयपुर के अधिवक्ता‍ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-13 द्वारा अवमानना कार्यवाही के बाद से हड़ताल पर हैं।

बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यवक्ष भरत कुमार जोशी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयपुर व अन्यक न्यायाधीशों ने हठधर्मिता अपनाते हुए बार एवं बैंच के रिश्तों की मधुरता की अवहेलना कर अधिवक्ताओं को आंदोलन की ओर अग्रसर किया। उदयपुर बार ने अधिवक्ताओं के मान-सम्मान, प्रतिष्ठा के मद्देनजर पूर्ण समर्थन दिया है, इसलिए 15 व 16 जुलाई को न्यायिक कार्यवाहियों में सम्मिलित नहीं होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply