Header Banner

अब मंदबुद्धि बच्चे भी कर सकेंगे फिजियोथैरेपी

BY — July 15, 2014

विद्यालय को 17 को भेंट करेंगे उपकरण

150706उदयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3052 की ओर से सत्र 2013-14 में प्राप्त हुई मेचिंग ग्रान्ट से प्राप्त धनराशि से रोटरी क्लब मेवाड़ की ओर से गुरूवार दोपहर 12 बजे हिरणमगरी से. 9 स्थित मंद बुद्धि विद्यालय के बच्चों के लिए विद्यालय प्रशासन को फिजियारेथैरेपी का सेट अप भेंट किया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष अनिल मेहता ने बताया कि इस ग्रान्ट में आधी धनराशि क्लब ने जुटायी है। उस धनराशि से प्राप्त फिजियोथेरेपी उपकरण मंदबुद्धि विद्यालय को प्रदान किये जाएंगे ताकि वे बच्चें भी उनका पूर्ण उपयोग कर सकें। सचिव चेतनप्रकाश जैन ने बताया कि इस अवसर पर सांसद अर्जुन मीणा, प्रान्तपाल रमेश अग्रवाल,पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी सहित अनेक अतिथि मौजूद रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply