Header Banner

आरपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग

BY — July 17, 2014

एबीवीपी का प्रदर्शन

170702उदयपुर। आरपीएससी में निरंतर हो रहे घोटालों को लेकर भाजपा के अग्रिम संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आयोग के चेयरमैन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय पर भी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

परिषद की विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह चूण्डा‍वत ने बताया कि जिस प्रकार आरपीएससी की परीक्षाओं में निरंतर गड़बडि़या हो रही हैं, ये आयोग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं। परीक्षाओं का दो बार रद्द होना परीक्षार्थियों के हितों पर कुठाराघात है। चेयरमैन को नहीं हटाने तक निरंतर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जितेन्द्र सिंह शक्ताीवत, अजय आचार्य, प्रवीण सिंह, सुनील कल्याणा आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply