झुमाया मेघों ने, दूसरे दिन शाम को बारिश

BY — July 17, 2014

170704उदयपुर। तेज बारिश की चेतावनी दिन भर सूखी रहने के बाद दोपहर बाद सही साबित हो गई। बुधवार को बरसे मेघों के बाद गुरुवार दिन भर गर्मी रही वहीं शाम ढलते ढलते मेघों ने अपना रंग दिखाया और रिमझिम रिमझिम करते करते करीब पांच बजे से शुरू हुई बरखा 7 बजे तक चलती रही। जलाशयों में भी आवक हो रही है।

170706170707दक्षिण राजस्थान में मानसून सक्रिय हुआ है लेकिन अब भी कहीं कहीं बारिश हो रही है। वागड़ इलाके में बुधवार को भी अच्छीू बारिश हुई वहीं उदयपुर के ऋषभदेव और प्रतापगढ़ जिला मुख्यामलय पर 3-3 इंच बारिश दर्ज की गई। अब तक की सर्वाधिक बारिश जयसमंद में दर्ज की गई है।
170708170705शहर में शाम ढलते ढलते बरसे मेघों ने मौसम को खुशगवार बना दिया। मौसम की नजाकत को देखते हुए भुट्टों की बिक्री बढ़ गई है। फतहसागर किनारे, मुंबईया बाजार में सभी जगह भुट्टों की बिक्री अचानक बढ़ गई है। भीगते भीगते गर्मागर्म भुट्टे खाने का आनंद शहरवासी नहीं छोड़ पा रहे हैं। पिछोला की जीवनदायिनी सीसारमा एक फीट तथा नांदेश्वभर चैनल आधा फीट पर चल रहा है जिससे पिछोला में पानी आ रहा है। फिलहाल पिछोला का जलस्तंर चार फीट से कम है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *