उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ द्वारा आज निकटवर्ती उन्दरी स्थित छोटी सेमाली गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को सुरेश जैन के सहयोग से बेग व पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया।
क्लब अध्यक्ष अनिल मेहता ने बताया कि सम्पर्क सडक़ से करीब डेढ़ किमी. दूर कच्चें रास्ते पर स्थित इस विद्यालय के 35 छात्रों को स्टेशनरी सामग्री भी प्रदान की गई। क्लब सचिव चेतन प्रकाश जैन ने बताया की पैदल चल बहती नदी को पार कर टीम सदस्य स्कूल पहुंचे। इस अवसर पर गंाव के स्कूल की अध्यापिका श्रीमती मोती बाई व प्रिन्सिपल नवीन व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया। क्लब ने आगे भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.