तमाशा बनी मजदूर की लाश

BY — July 18, 2014

180702उदयपुर। शहर के न्यू भूपालपुरा स्थित डेयरी के निर्माणाधीन भवन में दूसरी मंजिल पर सरे राह फलासिया निवासी एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह से लटकी लाश को सड़क से निकलने वाला हर कोई देखकर रूक गया। पुलिस ने भी मौताणे के डर से लाश नहीं उतारी और उसके परिजनों का इंतजार किया।

जानकारी के अनुसार डेयरी मालिक विक्रम बोराणा को राहगीर ने फांसी पर युवक के लटके होने की सूचना दी। पुलिस के अनुसार फलासिया निवासी मांगीलाल खराड़ी उदयपुर में मजदूरी करता था। उसने डेयरी के निर्माण में भी काम किया था। इस कारण विक्रम से उसकी जान-पहचान हो गई थी। इन दिनों वह ठेकेदार के साथ मार्बल घिसाई का काम कर रहा था। रा‍त को वह डेयरी में आकर ही सोता था। पड़ोस के चौकीदार ने बताया कि मार्बल घिसाई वाला ठेकेदार मांगीलाल को भुगतान नहीं कर रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस वजह से मांगीलाल परेशान था। रात को मांगीलाल ने खाना खाया और सो गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *