Header Banner

हाड़ा और अटलानी को घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार

BY — July 19, 2014

‘सपनों की सौगात’ तथा ‘सीढ़ियां चढ़ता मीडिया’ कृतियां होगी पुरस्कृत

190703उदयपुर। प्रयास संस्थान, चूरू की ओर से प्रतिवर्ष दिया जाने वाला प्रतिष्ठित घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार वर्ष 2014 के लिए जयपुर के साहित्यकार भगवान अटलानी तथा 2015 के लिए उदयपुर के डॉ. माधव हाड़ा को देने की घोषणा की गई है।

प्रयास संस्थान के अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने बताया कि अटलानी को नेशनल पब्लिशिंग हाउस से वर्ष 2012 में प्रकाशित उनकी एकांकी पुस्तक ‘सपनों की सौग़ात’ तथा माधव हाड़ा को आधार प्रकाशन से वर्ष 2012 में ही प्रकाशित आलोचना पुस्तक ‘सीढ़ियां चढ़ता मीडिया’ के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। संस्थान सचिव कमल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यह पुरस्कार राजस्थान के हिंदी लेखक की उल्लेखनीय कृति पर प्रदान किया जाता है। वर्ष 2014 का पुरस्कार प्रयास संस्थान की ओर से सितंबर में जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित समारोह में दिया जाएगा। 2015 का पुरस्कार अगले साल होने वाले इसी आयोजन में दिया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप 5100 रुपये नगद, शॉल, श्रीफल और मानपत्रा देकर पुरस्कृत किया जाता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply