Header Banner

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में सहयोग करेगा मेवाड़ राजपरिवार

BY — July 20, 2014

रोटरी क्लब हेरिटेज का शपथग्रहण समारोह

200703उदयपुर। मेवाड़ राजपरिवार के लक्ष्यराजसिंह एवं निवृत्ति कुमारी सिंह ने रोटरी क्लब हेरिटेज द्वारा गांव एवं शहरों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु वर्ष पर्यन्त होने वाले कार्यक्रमों में एमएमपीएस एवं एमएमवीएम विद्यालयों के माध्यम से भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

वे आज रोटरी क्लब हेरिटेज होटल आमंत्रा में हुए पदस्थापना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मेवाड़ दम्पत्ति को क्लब की मानद सदस्यता प्रदान की गई।
इन्होंने ली शपथ : पूर्व प्रान्तपाल एवं रोटरी फाउण्डेशन के चेयरमेन निर्मल सिंघवी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष दीपक सुखाडिय़ा, सचिव संजीव जोधावत, आशीष बांठिया, राहुल भटनागर, राजकुमार टाया, दीपक गोयल, हितेष बसंल, डॉ. मनु बंसल, सुनील लुणावत, अनुभव लाडिया, बसंत खमेसरा, ऋषि कोठारी, गजेन्द्र सुयल, राजेश भटनागर व रविन्द्र पारीख को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि व्यवसाय के साथ-साथ सेवा में भी प्रतिस्पर्धा होने लगी है जिससे पीडि़तों का अधिक लाभ हो रहा है। सहायक प्रान्तपाल डॅा. निर्मल कुणावत ने  4 नये सदस्यों शरद सेठी, राहुल शाह, पंकज दुगड़ एवं सौरभ खन्ना को शपथ दिलाई। डॉ. कुणावत ने कहा कि आवश्यकता व जरूरतों को समझकर उसी अनुरूप सेवा करें।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक सुखाडिय़ा ने कहा कि इस वर्ष मुख्य रूप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। इन्टरेक्ट एवं रोटरेक्ट खोल कर स्कूलों एवं कॉलेजों के माध्यम से सेवा करने का प्रयास किया जाएगा।
सेवा सहयोगी सम्मानित – वर्ष 2013-14 में क्लब को सेवा कार्यो में सहयोग प्रदान करने पर आशीष बांठिया एवं राहुल भटनागर ने अभिषेक पोखरना, अजय साबला, दीपक सुखाडिय़ा, धीरेन्द्र सच्चान, डॉ. दीपक शर्मा, नितिन गट्टानी, राजकुमार टाया, राजेश भटनागर, ऋषि कोठारी, पुनीत सक्सेना, निधि सक्सेना, रमेश मोदी, सुनील लुणावत, संदीप चण्डालिया सहित 30 जनों को निर्मल सिंघवी एवं डॅा. निर्मल कुणावत के हाथों स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मािनित कराया। समारोह में गजेन्द्र जोधावत, अरूण सुखाडिय़ा, राकेश जोधावत, सीमासिंह, अनिल मेहता, चन्द्रप्रकाश जैन, बसंत सागर, राघव भटनागर, शालिनी भटनागर सहित गणमान्य अतिथि मौजूद थे। अंत में सचिव संजीव जोधावत ने धन्यवाद दिया। संचालन डॉ. दीपक शर्मा एवं राजेन्द्र कुमार सेन ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply