• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

आरएसएमएम पर ट्रांसपोर्ट माफिया काबिज!

admin by admin
July 21, 2014
in Featured
0
79
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

– ट्रांसपोर्ट माफिया रखते हैं करोड़ों की योजना अटकाने का माद्दा, रेलवे को 118 करोड़ देने के बाद भी रेल लाइन नहीं बिछा पाना है सबूत, आरएसएमएम के लिए पांच वर्ष बाद रेल लाइन की उपयोगिता ही हो जाएगी खत्म

210711उदयपुर। आरएसएमएम पर ट्रांसपोर्ट माफिया काफी हावी हो चुका है। ट्रांसपोर्ट माफिया में इतना माद्दा है कि वह आएसएमएम की करोड़ों की योजनाओं को अटका सकता है, जिसका एक नमूना जैसलमेर में थयात-हमीरा-सानू तक ब्रॉडगेज रेलवे लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं कर पाना है।

इसके लिए पिछले वर्ष 13 मई को 118 करोड़ की राशि आरएसएमएम ने रेलवे को दी थी, जिसका सालाना ब्याज ही 14 करोड़ होता है। पता चला है कि जैसलमेर के एक प्रमुख राजनेता की ट्रांसपोर्ट माफिया से सांठ-गांठ के चलते यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई। अगर यह रेल लाइन जल्द ही नहीं डाली गई तो आरएसएमएम के लिए इसकी कोई उपयोगिता ही नहीं रहेगी, क्योंकि जानकारों के अनुसार अब सानू में 5-6 वर्षों तक ही लाइमस्टोन का उत्पादन किया जा सकता है।
जानकारों के अनुसार 1996 से 2013 तक सानू से 60 किलोमीटर दूर जैसलमेर रेलवे स्टेशन तक करीब 20 मिलियन टन स्टील ग्रेड लाइमस्टोन का उत्पादन रोड ट्रांसपोर्ट के माध्यम से पहुंचाया जा चुका था। अब सानू में चार-पांच सालों तक उत्पादित होने वाला लाइमस्टोन ही शेष रह गया है। आरएसएमएम अब कोई नई खोज करें, तो बात अलग है अन्यथा वहां लाइमस्टोन कर भंडार खत्म होने के कगार पर है। 10 लाख टन लाइमस्टोन निकालने को 52 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने के लिए 52 करोड़ रुपए की बजाय दुगुने से भी अधिक 118 करोड़ रुपए का रेलवे को भुगतान करना आरएसएमएम के अधिकारियों की समझदारी पर सवालिया निशान लगाता है। इस 52 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की सम्मानित कंपनियों में से एक का चयन करने और उनसे बैंक गारंटी लेने के बजाय आरएसएमएम ने रेलवे को बिना किसी गारंटी के 118 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि एक मुश्त भुगतान के बजाय काम शुरू होने के बाद इस भुगतान को टुकड़ों में किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
1992 से कर रहा है उत्पादन : आरएसएमएम अक्टूबर, 1992 से सानू लाइमस्टोन माइंस से फ्लक्स ग्रेड लाइमस्टोन का उत्पादन कर रहा है। जब इस माइंस का निर्माण कार्य चल रहा था, तब आरएसएमएम के प्रबंध निदेशक पीके देब ने कंसेप्ट पेपर ऑन इंटीग्रेटेड डवलपमेंट ऑफ स्टील ग्रेड लाइमस्टोन एंड अदर नेचुरल रिसोर्सेज ऑफ जैसलमेर नाम से एक रिपोर्ट तैयार की थी। इस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत से चर्चा भी हुई, जिसे उन्होंने हाथों-हाथ स्वीकृति भी दे दी।
लागत बताई थी 52 करोड़ : थयात-हमीरा से सानू रेलवे स्टेशन तक ब्रॉडगेज लाइन बिछाने की फिजिबल रिपोर्ट तैयार की गई। सलाहकारों की मदद से तैयार इस रिपोर्ट में उस समय रेलवे लाइन बिछाने की लागत 52 करोड़ रुपए बताई गई। उसी समय एक सीमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए ठाणे की एसोसिएटेड सीमेंट कंपनीज लिमिटेड तथा गैस आधारित ऊर्जा सयंत्र स्थापित करने के लिए चेन्नई की फिचर इंजीनियर्स कंपनी ने फिजिबल रिपोर्ट तैयार की। इन रिपोट्र्स का अध्ययन करने के बाद जैसलमेर लाइमस्टोन कंपनी (जेएलसी) ने इसे कार्यान्वित करने के लिए एक नई रिपोर्ट तैयार की। वर्ष 1994 में तत्कालीन मुख्य सचिव एमएल मेहता के अधीनस्थ पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड ऑफ राजस्थान ने हिंदुस्तान जिंक और स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को बराबर इक्विटी का साझेदार बनाते हुए इस जैसलमेर लाइमस्टोन कंपनी पर सिद्धांतत: सहमति दी। 1995 में योजना आयोग ने इस पर विचार कर इसे स्वीकृत कर दिया और 1996 में आरएसएमएमएल ने पर्यावरण प्रभाव आकलन के रूप में पर्यावरण प्रबंधन योजना के तहत 52 किलोमीटर लंबी रेललाइन के लिए योजना बना ली थी। रेलवे द्वारा आरएसएमएम के सुझाव नहीं मानने का एक बड़ा ट्रेक रिकॉर्ड है।
पुलों/छोटी पुलियाओं के निर्माण के बावजूद उमरड़ा रेलवे स्टेशन को रेलवे ने ब्रॉडगेज से नहीं जोड़ा, जिसके कारण वर्ष 2001 से रॉक फास्फेट झामर कोटड़ा से ट्रकों द्वारा देबारी रेलवे स्टेशन तक ले जाना पड़ रहा है।
अगर आरएसएमएम 118 करोड़ रुपए उदयपुर-हिम्मतनगर लाइन के देता तो न सिर्फ मेवाड़ के लोगों का सपना पूरा हो जाता बल्कि अब तक झामर कोटड़ा से उमरड़ा के बजाय देबारी तक रोड ट्रांसपोर्ट से रॉक फास्फेट ले जाने पर हुआ खर्च भी आधा होता। जाहिर है कि रेलवे और आरएसएमएम ट्रांसपोर्ट माफिया के दबाव में काम कर रहा है। आरएसएमएम को राज्य सरकार ने भी संभवत: बच्चों का खेल समझ लिया है इसलिए यहां पूर्णकालिक निदेशक की नियुक्ति के बजाय हर बार अतिरिक्त कार्यभार दे दिया जाता है। इससे अतिरिक्त कार्यभार संभालने वाले अधिकारी का न तो यहां और न ही अपने मूल विभाग में पूरा ध्यान लग पाता है।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Arsmm placed on the transport mafia!Featuredrsmm placed on the transport mafia!RSMML udaipurudaipur rsmml
Share32Tweet20Send
Previous Post

काम करने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

Next Post

एमजी कॉलेज की छात्राएं पहुंची कलक्ट्रेट

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

by admin
May 7, 2026
0
पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

मदर्स डे पर आर्ट एवं क्राफ्ट प्रतियोगिताउदयपुर। पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स डे’ पर आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें भावी डॉक्टरों और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

by admin
May 7, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

विश्व की सबसे सस्टेनेबल माइनिंग कंपनी बनीउदयपुर। विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक और चांदी के शीर्ष वैश्विक उत्पादकों में शामिल हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड को पहली बार...

Read more

पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

by admin
May 5, 2026
0
पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

गरिमा, उल्लास और सांस्कृतिक सौंदर्य के अद्भुत संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। प्रातः 10 बजे आरंभ हुए इस भव्य आयोजन ने प्रारंभ से ही अपनी सुसंगठित व्यवस्था...

Read more

उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग सराहनीय है : कटारिया

by admin
May 5, 2026
0
उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग सराहनीय है : कटारिया

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आरएनटी में अत्याधुनिक ‘कैथ लैब‘ उद्घाटन, उन्नत तकनीक की नई कैथ लैब से हृदय रोगों का बिना बड़े चीर-फाड़ के इलाज और इमरजेंसी केयर बेहतर,...

Read more

पेसिफिक प्रबन्ध संकाय में वरिष्ठ छात्रों की फेयरवेल पार्टी

by admin
May 2, 2026
0
पेसिफिक प्रबन्ध संकाय में वरिष्ठ छात्रों की फेयरवेल पार्टी

पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रबन्धन संकाय में एमबीए के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ छात्रों को फेयरवेल पार्टी का आयोजन की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ में फैकल्टी ऑफ...

Read more
Next Post
एमजी कॉलेज की छात्राएं पहुंची कलक्ट्रेट

एमजी कॉलेज की छात्राएं पहुंची कलक्ट्रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

May 7, 2026
हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

May 7, 2026
पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

May 5, 2026
उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग सराहनीय है : कटारिया

उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग सराहनीय है : कटारिया

May 5, 2026
पेसिफिक प्रबन्ध संकाय में वरिष्ठ छात्रों की फेयरवेल पार्टी

पेसिफिक प्रबन्ध संकाय में वरिष्ठ छात्रों की फेयरवेल पार्टी

May 2, 2026
हिन्दुस्तान जिंक का चंदेरिया स्मेल्टर बना ‘जिंक मार्क‘ पाने वाला भारत का पहला प्लांट

हिन्दुस्तान जिंक का चंदेरिया स्मेल्टर बना ‘जिंक मार्क‘ पाने वाला भारत का पहला प्लांट

April 30, 2026
शानदार वापसी के साथ नई टाइगुन लॉन्च

शानदार वापसी के साथ नई टाइगुन लॉन्च

April 29, 2026

प्रायोजित स्‍थान

July 2014
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun   Aug »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?