Header Banner

रोटरी मीरा ने किया पौधरोपण

BY — July 21, 2014

210703उदयपुर। रोटरी क्लब मीरा द्वारा आज निकटवर्ती गांव चिकलवास स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न किस्मों के 20 तथा चित्रकूटनगर स्थित प्रयास संस्थान परिसर में 30 पौधों का पौधरोपण किया गया।

क्लब अध्यक्ष श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि क्लब सदस्याओं सचिव शकुन्तला पोरवाल,कविता मोदी, मधु सरीन ने दोनों स्थानों पर बच्चों को पौधरोपण का महत्व बताते हुए कहा कि किस प्रकार ये पौधे हमारे जीवन में घुल-मिल जाते है। उन्होनें बच्चों से रोपे गये पौधा का संरक्षण करने का संकल्प लिया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र कच्छारा तथा प्रयास संस्थान में राजा भण्डारी एवं आमेटा ने सभी का स्वागत किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply