एक साथ शपथ : 21 क्लब, 450 सदस्य

BY — July 21, 2014

नेतृत्व का समुद्र बना मेवाड़ लायंस का पदस्थापना समारोह

210705उदयपुर। मेवाड़ लायन्स द्वारा लायन्स डिस्ट्रिक्ट 323 ई-2 के इतिहास में पहली बार गीतांजली मेडीकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल के सभागार में आयोजित एक समारोह में एक 17 लायन्स व 4 लायनेस क्लबों के 450 पदाधिकारियों ने एक साथ सत्र 2014-15 के लिए जन-जन तक लायनवाद को पहुंचाने की शपथ ली।

मुख्य अतिथि व पदस्थापना अधिकारी लायन्स अंतरराष्ट्रीय के पूर्व निदेशक नरेन्द्र्र भण्डारी ने समारोह को नेतृत्व का समुद्र करार दिया। 450 सदस्यों को शपथ दिलाने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए भण्डारी ने कहा कि वर्तमान में लायनवाद चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। वर्ष 2017 में लायन्स अन्तर्राष्ट्रीय अपनी स्थापना के एक सौ पूर्ण कर रहा है। 2017 तक लायनवाद के जरिये विश्व के दस करोड़ लोगों को लायनवाद के माध्यम से किसी न किसी रूप में सहयोग देकर उनका विकास करना है। एक छोटी सोच जीवन में बहुत बड़ा बदलाव कर सकती है। हम जीवन में अच्छी बातों को गौण कर फालतू बातों पर ध्यान लगाकर जीवन के अमूल्य क्षणों को बर्बाद करते चले जा रहे है।
210707एक साथ 100 जने बने सदस्य : मल्टीपल कोन्सिल चेयरपर्सन गोविन्द शर्मा ने शहर के 21 क्लबों से जुड़े एक सौ नये सदस्यों को शपथ दिलाकर उन्हें लायनवाद से जोड़ा। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि यदि किसी व्यक्ति के अहम को जगा दें तो वह व्यक्ति जीवन में बड़ा से बड़ा कार्य कर सकता है। जीवन में सकारात्मक सोच रखने से ही लाभ होगा।
210704विशिष्ट अतिथि रजनी डांगी ने कहा कि लायन्स क्लबों द्वारा किये जाने वाले सेवा कार्यों में नगर निगम भी अपनी भूमिका निभाने को तैयार है। सभी लायन्स क्लबों द्वारा सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर शहर के एक ऐसा प्रोजेक्ट हाथ में ले जो देश में मिसाल बनें। प्रान्तपाल अनिल नाहर ने वर्ष पर्यन्त आयोजित किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा रखते हुए बताया कि अगस्त माह में नगर निगम के साथ लायन्स क्लब एक मेडिकल केम्प करेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक क्लब को अपनी इमेज बिल्डिंग बनाने के लिए कम से कम एक सिग्नेचर प्रोजेक्ट हाथ में लेना चाहिए। लायन्स डिस्ट्रिक्ट द्वारा इस वर्ष नशामुक्ति निवारण, सोलर एण्ड रिन्यूएबल एनर्जी, राइट टू एज्यूकेशन, राइट टू प्रोटेक्श न, देहदान, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित ग्रामीणों एवं आदिवासी क्षेत्रों का विकास तथा पशुधन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
210706समारोह को संबोधित करते हुए उपप्रांतपाल प्रथम बी. वी. माहेश्वरी ने कहा कि हमें सरकार की अनेक जनहित योजनाओं के साथ चल कर जनता को लाभान्वित करना है। हमें आलोचनाओं से ऊपर उठकर सेवा क्षेत्र में आगे बढते रहना चाहिये।
इन क्लबों का हुआ शपथहग्रहण : कार्यक्रम संयोजक अरविन्द शर्मा ने बताया कि लियो से लायन्स बने लायन्स क्लब अमन, अमृत कलश, अरावली, एरिस्टोक्रेट, एकलिंगजी, एलाईट, हाड़ारानी, हिरणमगरी, ज्योतिकलश, लेकसिटी, मेवाड़, मेवाड़ गौरव, नीलांजना, ओम, समर्पण, उदयपुर व लायंस क्लब विनायक के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। समारोह को पूर्व प्रान्तपाल वी. के. लाडिया, श्याम एस. सिंघवी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व मेवाड़ लायन्स के पदाधिकारियों ने प्रान्तपाल अनिल नाहर का अभिनंदन किया। प्रारम्भ में अरूण सनाढ्य, मधुसूदन वैष्णव ने संगीतमय गीत की प्रस्तुति दी। अंत में उपप्रान्तपाल द्वितीय अरविन्द चतुर ने धन्यवाद दिया। संचालन डॉ. सुषमा जोशी ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *