Header Banner

गैंगरेप का विरोध : छात्राओं ने किया प्रदर्शन

BY — July 22, 2014

महाराजगंज में लैब टेक्नीशियन के साथ गैंगरेप के बाद हुई थी हत्या

220709उदयपुर। लखनऊ के महाराजगंज में लैब टेक्नीशियन के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में आज मीरा गर्ल्‍स कॉलेज की छात्राओं ने कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने और दुष्कर्मियों को मौत की सजा देने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया, व्हाट्सअप के माध्यम से उक्त महिला के गैंगरेप के बाद उसकी नृशंस हत्या के चित्र वायरल हो गए थे। इसके विरोध में मंगलवार को मीरा गल्र्स कॉलेज की छात्राएं हाथों में तख्तियां लिए कॉलेज से पैदल मार्च करती हुई कलक्ट्रेट पहुंची और दुष्कर्मियों को फांसी देने के नारे लगाते हुए करीब आधे घंटे तक जमकर प्रदर्शन किया। बाद में जिला कलक्टर आशुतोष पेढणेकर तथा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर स्कूल-कॉलेजों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
220710लखनऊ के मोहनलालगंज में हुई रेप की घटना के वीभत्स और दिल दहला देने वाले फोटो व्हाट्सप पर वायरल हो गए थे। इससे से आमजन में घटना के प्रति आक्रोश और गुस्सा हुआ जो आज प्रदर्शन के रूप में सामने आया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply