बुजुर्गों व प्रतिभावान बच्चों का सम्मान

BY — July 22, 2014

220702उदयपुर। तलेसरा विकास संसथा का तृतीय वार्षिक सम्मान समारोह रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया गया। इसमें समाज 75 वर्ष पार 18 बुजुर्गों एवं प्रतिभावान बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आगामी दो वर्ष के लिए कार्यकारिणी के चुनाव भी सम्पन्न हुए जिसमें सी. पी. तलेसरा अध्यक्ष, नक्षत्र तलेसरा सचिव व सुरेन्द्र तलेसरा कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किये गये। मुख्य अतिथि पायरोटेक इलेक्ट्रोनिक्स के पी. एस. तलेसरा थे।
प्रवक्ता प्रणिता तलेसरा ने बताया कि समारोह में कन्या भ्रूण हत्या व बालिका विकास पर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसके विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। संसथाके संरक्षक हनुमन्त तलेसरा ने बताया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों का उपहास करने एवं संयुक्त परिवार व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। आगामी 2 वर्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया एडवेाकेट प्रतापसिंह तलेसरा के निर्देशन में पूरी की गई। अन्त में धन्यवाद सचिव नक्षत्र तलेसरा ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *