Header Banner

मातृशक्ति को समर्पित होगा कार्यक्रम : सुशील महाराज

BY — July 25, 2014

स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां

250702उदयपुर। राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उदयपुर के रेलवे ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित कार्यक्रम महज सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं अपितु यह भव्य सांस्कृतिक आयोजन मातृ शक्ति व नई सोच को समर्पित कार्यक्रम है।

ये विचार राज्य सरकार के कोरियोग्राफर सुशील महाराज ने गुरुनानक कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा परिष्कार कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक नई सोच के साथ महिला सुदृढीकरण के लक्ष्य को लेकर महत्ती अभियान प्रारम्भ किया है। महिलाएं पारम्परिक व सांस्कृतिक विरासत के माध्यम से अपनी छुपी हुई प्रतिभा को निखार सकती है। इस महती अभियान के तहत सम्पूर्ण प्रदेश में मातृ शक्ति को एक नवीन आयाम दिया जा रहा है। 14 अगस्त को होने वाला सांस्कृति आयोजन इसी दिशा की महत्ती कड़ी है। उन्होंने कहा कि यह महज सांस्कृतिक कार्यक्रम औपचारिकता नहीं होकर छात्रा प्रतिभा व मातृ शक्ति का सम्मान है। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष महेन्द्रपालसिंह लखारी, सचिव अमरपाल सिंह पाहवा व प्राचार्य एन.एस राठौड़ ने सुशील महाराज व उनकी पूरी टीम का स्वागत किया। इस अवसर पर एनएसएस व एनसीसी प्रभारी अनिता चौबीसा व डॉ. रेखा पालीवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन अनिल चतुर्वेदी ने किया व धन्यवाद उपाचार्या डॉ. अनुज्ञा पोरवाल ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply