शिक्षण सामग्री का निशुल्क वितरण

BY — July 28, 2014

280701उदयपुर। एचआर (मानव संसाधन) फाउण्डेशन ट्रस्टकी ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल बेग किट (जिसमें एक स्कूल बेग, 5 नोट बुक, पेंसिलें, रबर, बॉक्स) का वितरण राजकीय प्राथमिक विद्यालय, निचली भागल, धर्म तलाई गांव – उमरड़ा में किया गया। आंगनवाड़ी गांव कानपुर में बच्चों को निशुल्क स्लेटें दी गई।

पूर्व प्रधान धर्मा मीणा, रोहित नागदा, अमृता पालीवाल, डेनिस थोमस एवं अन्य महानुभाव उपस्थित थे। स्कूल की अध्यापिका चन्दा जैन ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं फाउण्डेशन के सदस्यों को धन्यवाद दिया। फाउण्डेशन चेयरमैन पायल नागर ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उन सभी भामाषाओं का आभार व्यक्त किया जिन्होनें तन, मन और धन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *