Header Banner

झूम के बरसे बदरा, दो इंच बारिश दर्ज

BY — July 29, 2014

दोपहर ढले लगी झड़ी के बाद दो इंच दर्ज

290711उदयपुर। कई दिनों से लुका छिपी करते रिमझिम बरस रहे बदरा मंगलवार अलसुबह जमकर बरसे। लोगों को नींद से तेज बरसात की आवाज ने जगाया। दिन भर रुकने के बाद दोपहर ढले करीब 4.30 बजे वापस रिमझिम से शुरू हुई बरसात एकाएक जम गई जो 7.15 बजे तक तेज और रिमझिम के रूप में बरसती रही। सिंचाई विभाग के नियंत्रण कक्ष के अनुसार मंगलवार शाम 7 बजे तक शहर में 51 मिमी बारिश दर्ज की गई।

290712290713मंगलवार सुबह साढ़़े पांच बजे से बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के कारण शहर के कई क्षेत्र में पानी भर गया जिससे सुबह स्कूल जाने वालों बच्चों व ऑफिस जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से चल रही बारिश 9 बजे थम गई। मौसम खुशगवार ही रहा। धूप के दर्शन नहीं हुए। फिर दोपहर ढलने के बाद शुरू हुई बारिश शाम सवा सात बजे थमी।
290710फसलों को फायदा : अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर चमक आ गई। उनका कहना था कि इस बारिश से फसलों को संजीवनी मिल गई है। मिट्टी में दबे बीजों को पर्याप्त पानी मिला है। इससे खेतों में बोई फसलों को काफी फायदा पहुंचेगा। अब पानी की कमी के चलते पौधों के सूखने का खतरा काफी कम हो गया है और पौधों का अंकुरण अच्छी तरह से हो सकेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply