Header Banner

पूर्व सभापति के भाई का अंतिम संस्कार

BY — July 29, 2014

कल की थी आत्महत्या

UN Logo-newउदयपुर। नगर परिषद के पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत के भाई देवराज कुमावत का आज अंतिम संस्‍कार कर दिया गया। उसने कल शाम बाथरूम में शॉवर से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पीटल के मुर्दाघर में रखवाया, जहां आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार सूरजपोल निवासी देवराज पुत्र लक्ष्मीनारायण कुमावत ने सोमवार शाम घर की छत पर बने बाथरूम में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नगर परिषद के पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत का छोटा भाई है। सूचना पर डिप्टी गोवर्धनलाल, सूरजपोल थानाधिकारी रमेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पीटल के मुर्दाघर में रखवाया, जहां आज सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक काफी समय से एक कमरे में ही रहता था। वह कमरे से बाहर भी कम ही निकलता था और बहुत कम बोलता था। सोमवार शाम खाना खाने के बाद वह छत पर चला गया। कुछ देर बाद देवराज की पत्नी ने चाय के लिए आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। ऊपर जाकर देखा तो कमरे में वो नहीं था। बाथरूम में देखा तो उसका शव शावर से लटका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply