Header Banner

जयंती पर सुखाडि़या का स्मरण

BY — July 31, 2014

310701उदयपुर। आधुनिक राजस्थान के निर्माता स्व. मोहनलाल सुखाडिय़ा की 98वीं जयंती पर गुरुवार सुबह दुर्गा नर्सरी रोड स्थित उनकी समाधि पर पुत्रवधू नीलिमा सुखाडिय़ा, सुधा सुखाडिय़ा, पुत्र दिलीप एवं अरूण सुखाडिय़ा, पौत्र दीपक सुखाडिय़ा, पौत्रवधू निमित सुखाडिय़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व विधायक गजेन्द्रसिंह शक्तावत, देवेन्द्रसिंह शक्तावत, पंकज कुमार शर्मा, त्रिलोक पूर्बिया, गणेश डागलिया, कल्याण सिंह राव, अजय सिंह, सुरेश श्रीमाली, केके शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव गोपाल शर्मा (गोपजी), सीमा पंचोली, चंदर सिंह कोठारी, कमला मीणा, केजी मूंदड़ा, चंदा सुहालका, इन्दिरा राजपुरोहित, रंजना साहू, रवीन्द्रपाल सिंह कप्पू सहित कांग्रेस के विभिन्न अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवी संगठनों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply