Header Banner

रीना बनी बेस्ट सावन क्वीन

BY — July 31, 2014

310704उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव संस्था द्वारा आज ओरियंटल पैलेस रिसेार्ट में सावन महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित बेस्ट सावन क्वीन प्रतियोगिता में रीना सोमानी सावन क्वीन चुनी गई जबकि रनर अप उषा देवपुरा रही।

संस्था की संरक्षक कौशल्या गट्टानी ने बताया कि सावन महोत्सव कार्यक्रम के तहत सदस्याओं के लिए परम्परागत झूलें डाले गये। इसके अतिरिक्त गीत, नृत्य, हाऊजी आदि खेल का सभी ने जमकर लुत्फ उठाया। संचालन आरती न्याती ने किया। इस अवसर पर आशा नारायणी, सरिता न्याती, मंजू गांधी, जनक बांगड़ सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply