दूसरे दिन भी परेशान हुए यात्री

BY — July 31, 2014

रोडवेजकर्मियों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

310708उदयपुर। रोडवेज के पीपीपी मोड पर निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल रखी। सुबह दस बजे रोडवेज बस स्टैंड पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। दोपहर बाद सभी कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की।

उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को शुरू हुई थी। इस दौरान हुई सभा को महेश उपाध्याय, लालचंद खटीक, इकबाल, दिलीप पानेरी, रमेश, नटवर सिंह, रामसिंह, अशोक सांखला ने आदि ने संबोधित किया। दोपहर बाद रोडवेज बस स्टैंड से रैली निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। हड़ताल के चलते कई यात्रियों को आवागमन में परेशानी हुई। उदयपुर से प्रतिदिन अप-डाउन करने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रा के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा जिसका निजी वाहन मालिकों ने भी भरपूर फायदा उठाया। रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल के दौरान राज्य के ग्रामीण परिवहन के पीपीपी सेवा के कर्मचारी भी शामिल हुए। ऐसे में रोडवेज व ग्रामीण परिवहन के कर्मचारियों ने विरोध जताया।
बिना रुके निकली बसें : हड़ताल राज्यव्यापी होने के कारण अन्य राज्यों से आने वाली बसों में यात्रियों की खासी भीड़ रही। कई बसें तो अंदर ही नहीं आई, हाइवे से हाइवे पर ही निकल गई। यात्रियों ने सडक़ के बीच आकर बसें रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालकों ने राज्य में विरोध के चलते बसों को नहीं रोका।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *