Header Banner

बाइक के बैग से 80 हजार पार

BY — August 2, 2014

बात करने में मशगूल वृद्ध को लगा फटका

020811उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में बैंक तिराहे पर रिटायर्ड कृषि अधिकारी की बाइक के साइड में लगे बैग से अज्ञात बदमाश 80 हजार रुपए निकाल ले गया। उस दौरान अधिकारी किसी परिचित महिला से बात करने में मशगूल थे। वे घरेलू काम के लिए बैंक से रुपए निकालकर ही आए थे।

जानकारी के अनुसार उत्तरी सुंदरवास निवासी कृष्णचंद्र पुरोहित बैंक तिराहे स्थित यूको बैंक गए और वहां से 80 हजार रुपए निकालकर बाहर आए और बाइक के साइड में लगे बैग में रख दिए। उसी दौरान उनकी परिचित महिला स्कूटी पर आई और वे उससे बात करने लग गए। इस दौरान उन्हें  पता ही नहीं चला कि कब उचक्का बैग से पैसे पार कर ले गया। वापस बैग चैक किया तो बैग से 80 हजार रुपए गायब देखकर उनके होश उड़ गए। कुछ देर इधर उधर तलाश किया और फिर पुलिस को सूचना दी। थाने से जाब्ता पहुंचा। डिप्टी मुरलीधर किराडु भी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply