Header Banner

आराम व आलसी जीवन परिणाम डायबिटीज

BY — August 2, 2014

020805उदयपुर। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय में निशुल्क डायबिटीज जांच शिविर में महिला-पुरुष रोगियों की जांच में अधिकांश में डायबिटीज पाया गया। औषधालय में हरीश शर्मा ने रोगियों के पीने के शुद्ध पानी के लिए आर.ओ. सप्रेम भेंट किया गया।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी विद्यावारिधि वैद्य (डॉ.) शोभालाल औदीच्य ने बताया कि आरामतलब एवं आलस्यपूर्ण जीवन शैली के परिणाम स्वरूप आज अत्यधिक बच्चों, जवानों, प्रौढ़ स्त्री-पुरुषों में डायबिटीज का रोग निरन्तर बढ़ रहा है। यह पाचन संस्थान संबंधी दोष के कारण होता है तथा मस्तिष्क  से अधिक काम लेने के कारण भी यह रोग होता है। आयुर्वेद में वर्णित खानपान में परिवर्तन लाकर मधुमेह पर काबू पाया जा सकता है तथा आयुर्वेद में बताई दिनचर्या, ऋतुचर्या का पालन कर एवं अपने खान-पान में आंवला, हल्दी, करेला, जामुन की गुठली, विजयासार, मैथी, गुड़मार, दारू हल्दी, बेहड़ा, हरड़, देवदारू आदि का प्रयोग कर डायबिटीज रोग से बचा जा सकता है। साथ ही आलू, चावल, दही, मिठाई, ज्यूस से परहेज करना चाहिए। शिविर में डॉ. विष्णु बंशीवाल, नर्स रूकमणी खराडी, कम्पाउण्डर अमृतलाल परमार, नर्स इन्दिरा डामोर, कम्पाउण्डर शंकरलाल मीणा, परिचारक रामसिंह ने सेवाएं प्रदान की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply