Header Banner

सुविवि के पूर्व छात्रों का सम्मान आज

BY — August 3, 2014

सुविवि ओल्ड स्टुडेन्ट एसोसिएशन का कार्यक्रम

030805उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय ओल्ड स्टुडेन्ट एसोसिएशन द्वारा 4 अगस्त सोमवार को सुखाडिय़ा ऑडिटोरियम में स्थापना दिवस व सम्मान समारोह संाय 6 बजे आयोजित किया जाएगा।

एसेासिएशन के अध्यक्ष प्रो. आई.वी.त्रिवेदी ने बताया कि समारोह में सुखाडिय़ा विश्व विद्यालय के 5 पुराने छात्रों, जो आज राज्य में विभिन्न पदों पर रहकर समाज सेवा कर रहे है, उनको विभिन्न पुरूस्करों से सम्मानित किया जाएगा। मानद सचिव जितेन्द्र तायलिया ने बताया कि समारोह में पंचायती राज मंत्री गुलाबचन्द कटारिया को शिखर जननायक, उद्योगपति अरविन्द सिंघल को उद्योग शिरोमणि, चित्तौडग़ढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रसन्न खमेसरा व पुलिस महानिरीक्षक निसार अहमद को कुशल प्रशासक तथा डॉ. बीआर चौधरी को जननायक सम्मान से सममानित किया जाएगा। उपाध्यक्ष हंसराज चौधरी ने बताया कि शाम 6 बजे होने वाले समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply