Header Banner

राजकीय विद्यालय के विकास का लिया जिम्मा

BY — August 4, 2014

040802रोटरी उदय ने की स्टेेशनरी वितरित

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय द्वारा आज मावली तहसील के मान मथारा गांव में संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की दनीय स्थिति को देखते हुए आज विद्यालय के बच्चों को पठन सामग्री के रूप में चार्टर सचिव उमेश असावा के सहयोग से स्टेशनरी वितरित की।

क्लब अध्यक्ष डॉ. ऋतु वैष्णव ने बताया कि क्लब ने इस विद्यालय को गोद ले रखा है और इस विद्यालय के सर्वाङ्क्षगण विकास होने तक अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निवर्हन करेगा। उन्होनें बताया कि क्लब ने विद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों को समस्याओं को जानने के पश्चात निर्णय लिया कि क्लब द्वारा निकट भविष्य में विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर प्रदान किया जाएगा। स्टेशनरी वितरण के समय निवर्तमान अध्यक्ष शालिनी भटनागर, नीरज सनाढ्य, सुरभि अरोडा़, गिरीश वैष्णव, परमजीत अरोड़ा, साक्षी डोडेजा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply