चेतन अध्यक्ष, अरविंद लाठी सचिव

BY — August 6, 2014

लायंस क्लब महाराणा का शपथ ग्रहण

060805उदयपुर। लायंस क्लब महाराणा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को अलका होटल में हुआ। पदस्थापना अधिकारी लायन्स क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर लायन राजू वी. मनवानी थे जबकि मुख्य वक्ता आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख ओमजी भाई साहब थे।

मनवानी ने क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन चेतन चौधरी सचिव पद पर अरविंद लाठी सहित नई कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण में लायन क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व अलका होटल में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए इंटरनेशनल डायरेक्टर राजू वी मनवानी ने क्लब की गतिविधियों के बारें में जानकारी दी। मनवानी ने बताया कि लायन क्लब गरीब बच्चों के कल्याण के लिए शिक्षा सुरक्षा और स्वावलम्बन हेतु कार्य कर रहा है। इसके साथ ही असहाय लोगों व बुजुर्गो के लिए भी लायन्स क्लब अनेक गतिविधियां संचालित करता है। ग्रामीण क्षेत्रो में क्लब द्धारा बोरवेल खुदवाने,गांव को गोद लेकर काम करने का कार्य भी खूब किया जा रहा है। मनवानी ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य करने को कहा ताकि क्लब द्वारा जनता की बेहतर सेवा की जा सके।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *