Header Banner

व्हाट्सअप पर भी आजादी का जश्न

BY — August 10, 2014

राष्ट्रभक्ति जताने का अभियान

100808उदयपुर। हालांकि स्वतंत्रता दिवस में अभी एक सप्ताह पड़ा है लेकिन स्वतंत्रता दिवस का जश्न भी सोशल मीडिया के प्रभाव से अछूता नहीं रह पाया है। व्हाट्स अप पर शहर के स्टूडेंट्स व दोस्तों ने तो बाकायदा इसे अभियान के रूप में शुरू कर दिया है। स्वयं तो अपनी प्रोफाइल पिक पर तिरंगा लगा ही रहे हैं, साथ ही अपने दोस्तों को और ग्रुप्स में भी सभी को प्रोफाइल पिक पर तिरंगा लगाने का सुझाव दे रहे हैं।

तिरंगा अभियान की शुरुआत करने वाले स्टूडेंट्स का कहना है कि हर साल आजादी के जश्न सुबह दो घण्टे में ही खत्म हो जाता है, लेकिन इस बार शहर के आजादी के जश्न को केवल आजादी के जश्न के रूप में नहीं बल्कि इसे एक त्योहार के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन के लिए तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। इस से युवाओं में देश के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। अभियान की शुरुआत केवल ५० लोगों ने की थी जो आज केवल यहां ही नहीं बल्कि अन्य ग्रुपों से होते हुए देश भर में पहुंच गई।
अछूते नहीं अधिकारी भी : स्टूडेंट्स से शुरू हुआ अभियान अब कई कंपनियों तक पहुंच गया है। कंपनी के कर्मचारियों के साथ उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों ने भी अपनी प्रोफाइल की जगह फ्लैग लगाना शुरू कर दिया है। इससे साबित हो रहा है कि लोगों में देश के प्रति जागरूकत है। प्रोफाइल में फ्लैग लगाकर कई दिनों तक स्वतंत्रता दिवस का जश्न जारी रहेगा।
ग्रुप के नाम भी बदल गए : अभियान इतनी तेजी से चल रहा है कि कई ग्रुप की प्रोफाइल पिक्चर ही नहीं बल्कि नाम भी देशभक्ति से संबंधित हो गए है। कई ऐसे ग्रुप हैंं जो लंबी अवधि से एक ही नाम से चल रहे थे, मगर अब उनके नाम वंदे मातरम्, जय हिंद, जय भारत आदि नामों में बदल गए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply