नाकोड़ा नगर की पेयजल समस्या ने पकड़ा जोर

BY — August 11, 2014

ग्रामीण विधायक के नेतृत्व में दिया ज्ञापन

110801उदयपुर। एक दशक से पेयजल समस्या से त्रस्त नाकोड़ा नगर क्षेत्र के वाशिंदो ने सरकार आपके द्धार कार्यक्रम से पहले समस्या से निजात को लेकर क्षेत्र की आधा दर्जन कॉलोनियों के प्रतिनिधियों ने ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के नेतृत्व में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा सरकार के जरीए इस समस्या का समाधान कराने की मांग की।

विधायक ने कलक्टर से कहा कि वे पेयजल की इस योजना को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से तत्काल तैयार करवाकर सरकार के समक्ष पेश करे ताकि मुख्यमंत्री के उदयपुर में प्रवास के दौरान ही इस महती पेयजल योजना को मंजूर कराया जा सके। धाउजी की बावड़ी क्षेत्र मे 15 साल पहले यूआईटी द्धारा कन्वर्ट हुई कॉलोनियों मे अभी तक पानी की पाइप लाइन नही बिछी है। पेयजल का संकट इतना है कि लोगों को टैंकर से पानी डलवाना पड़ता है। करीब 5 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में नाकोड़ा नगर प्रथम द्धितिय तृतीय, श्री नाकोडा नगर, नाकोड़ापुरम्, सौभाग्य नगर, आदर्श नगर और रकमपुरा की कॉलोनियां शामिल है। सोमवार को पेयजल समस्या से परेशान इन कॉलोनियों के वाशिन्दों ने उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा के नेतृत्व मे कलक्टर के नाम एडीएम सिटी मोहम्मद यासिन पठान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार आपके द्वारा आने से पहले क्षेत्र की करीब 5 हजार की आबादी वाले इस इलाके के लिए पेयजल योजना तत्काल बनाने की मांग की गई है।
सरकार उदयपुर प्रवास पर आने वाली है ऐसे मे धाउजी की बावड़ी क्षेत्र की इन कॉलोनियो के लोगों को आशा बंधी है कि उनकी पेयजल की समस्या का निदान हो जाएगा। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा भी जनता की इस समस्या को दूर कराने की भरसक प्रयास मे लगे हुए है। विधायक ने पीएचईडी के अधिकारियो से भी इस संबंध में बात करते हुए सरकार के सामने प्रपोजल बनाने को कहा ताकि सरकार से उस पर मंजूरी मिल सके।
वर्जन
नाकोड़ा नगर क्षेत्र की पेयजल समस्या लम्बे समय से है लेकिन कोई बड़ा प्रोजेक्ट नही बना है ऐसे मे फिलहाल वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था करने पर मंथन चल रहा है और संबंध मे सरकार आने से पहले कोई तख्मीना तैयार कर लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश होगी।
डीके गौड़ अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *