Header Banner

गहरे नाले में डूबा अधेड़

BY — August 12, 2014

कल रात से घर से गायब था मृतक

Police_capउदयपुर। शहर के सबसिटी सेंटर के पास स्थित नाले में सुबह एक अधेड़ शराब के नशे में गिर गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। यह कल शाम से अपने घर से गायब था।

जानकारी के अनुसार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सबसिटी सेन्टर के पीछे १५ फीट का एक गहरी खुली हुई नहर है, जिसमें एक अधेड़ शराब के नशे में गिर गया। सूचना पर हिरणमगरी थानाधिकारी नरपत सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला। तलाशी के दौरान उसकी जेब से मिले दस्तावेज से उसके आवरीमाता, गायरियावास निवासी रोशनलाल (६०) पुत्र मनोहरलाल सारंगदेवोत होने का पता चला, जिस पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।
रात से घर नहीं आया अधेड़
पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि रोशनलाल लंबे समय से शराब पीने का आदी था। कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शराब के नशे में कई बार वह घर भी नहीं आता था। मृतक कल शाम को खाना खाकर घर से निकला था, जिसके बाद वह रात भर घर नहीं आया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply