पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी

BY — August 13, 2014

130801उदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज की ओर से इंडो अमेरिकन स्कूल में वृक्षारोपण और पर्यावरण सरंक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता उपवन संरक्षक प्रशासन आर. के. जैन थे।

इस अवसर पर उन्होनें विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि पर्यावरण मनुष्य के लिए जीवनदायनी का काम करता है। हमें दीर्घायु तक जीवन व्यतीत करना है तो इसके संरक्षण के प्रयासों को जारी रखना होगा।

130802कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल अरुणेश सक्सेना, निदेशक एन विजयन, ए. एल. हड़पावत,यू. एम. नागोरी ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष दीपक सुखाडिय़ा, सचिव संजीव जोधावत, दीपक गोयल, गजेन्द्र सुयाल एवं अजय सबला उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने स्कूल कैंपस में वृक्षारोपण किया और उनकी सार संभाल करने का संकल्प लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *