Header Banner

बीएसएफ के जवानों को एक लाख के इनाम

BY — August 14, 2014

केमल टेटू शो ने किया मुख्यमंत्री को भावविभोर
स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर झीलों की नगरी में शानदार प्रदर्शन

140802उदयपुर। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की मौजूदगी में रेगिस्तानी जहाज के केमल टेटू शो में ऊंटों के हैरतंगेज करतबों ने झीलों की नगरी में अपनी अनूठी छाप छोडी़। शो के दौरान ऊंटों की प्रस्तुति ने हजारों दशकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

मुख्यमंत्री राजे भी इस प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध हो गईं। उन्होंने केमल टेटू शो में भाग लेने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सभी जवानों को एक लाख रुपए के इनाम एवं बीएसएफ के केमल वेलफेयर फण्ड के लिए भी एक लाख रुपए देने की घोषणा की तथा बीएसएफ के डिप्टी कमाण्डेंट कुलदीप चौधरी को सम्मानित किया। भूपाल नोबल्स संस्थान के मैदान पर आयोजित गौरवशाली एवं अनूठे प्रदर्शन में गोरबन्द, कण्ठा, लूम, घुंघरु, काठी एवं अन्य नक्काशी युक्त सुसज्जित 50 ऊंटों ने बीएसएफ के जवानों के इशारों पर केमल माउण्टेड बैण्ड की सुमधुर ध्वनियों के बीच 6-6 की टोलियों में आमने-सामने, तिरछी क्रासिंग, चार कोणों में गोल सर्किल, चक्रव्यूह की रचना व ग्राउण्ड के बीच में पंखे और जलेबी की आकृति बनाने जैसे नयनाभिराम प्रदर्शन किए।
140803बीएसएफ के डिप्टी कमाण्डेंट कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में एक्रोबेट्स प्रदर्शन के दौरान जवानों ने दौड़ते हुए ऊंट पर स्टेण्डिंग पोजिशन सेल्यूट, हाफ स्टेण्डिंग पोजिशन सेल्यूट, मयूर व मछली पोजिशन, पणिहारी नृत्य, लोंग आर्म पोजिशन व दौड़ते ऊंट की गर्दन पर सवारी के साथ जवानों ने लेटे हुए, बैठे हुए तथा ख$डे हुए ऊंटों पर सामूहिक व्यायाम जैसे हैरतंगेज प्रदर्शन किये। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान मैदान दर्शकों की करतल ध्वनि से गूंजता रहा। इससे पहले भूपाल नोबल्स संस्थान पहुंचने पर मुख्यमंत्री का यहां के छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने संस्थान परिसर में महाराणा भूपाल सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री श्री गुलाबचन्द कटारिया, मुख्य सचिव राजीव महर्षि, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply