मुख्यमंत्री करेंगी ध्वजारोहण, 23 का सम्‍मान

BY — August 14, 2014
एट होम में भाग लेने जातीं मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे।
एट होम में भाग लेने जातीं मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे।

उदयपुर। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2014 मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की उपस्थिति में आज महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरूआत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रात: 9:05 बजे झण्डारोहण के साथ करेंगी।

वे अभिवादन एवं राष्ट्रीय गान के पश्चात् परेड का निरीक्षण करेंगी। वे सुबह 9:15 बजे स्टेडियम से प्रदेश की जनता को सम्बोधित करेंगी। वे प्रात: 9:30 बजे पदक एवं योग्यता प्रमाण-पत्र वितरित करेंगी। राष्ट्रपति जीवन रक्षा पदक, वीरता पदक, सेवा पदक, राष्ट्रपति का नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक प्रदान किये जायेंगे। परेड विसर्जन के पश्चात् प्रात: 10 बजे राजस्थान पुलिस द्वारा घुड़सवारी प्रदर्शन किया जायेंगा। प्रात: 10:10 बजे लोक कलाकार एवं स्कूली छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। प्रात: 10:50 पर राजस्थान पुलिस द्वारा मोटर साईकल प्रदर्शन किया जायेगा जो इस समारोह का विशेष आकर्षण रहेगा। प्रात: 11 बजे पुलिस एवं सेना बैण्ड का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रात: 11:10 बजे राष्ट्रीय गान के बाद मुख्यमंत्री 11:12 बजे स्टेडियम से प्रस्थान करेंगी। मुख्य समारोह के पश्चात् मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय में 11:30 बजे बहुउद्देश्यीय ‘भामाशाह योजना’ का विधिवत शुभारम्भ करेंगी।
राज्य स्तर पर 23 जनों का सम्मान
महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 23 जनों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रपति जीवन रक्षा पदक सिरोही निवासी मुकेश चौधरी व वीरता पुलिस पदक मरणोपरांत अलवर निवासी स्वर्गीय निहाल सिंह की पत्नी ममता देवी को दिया जायेगा। राष्ट्रपति का नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा विशिष्ट सेवा-पदक श्री दयाल सिंह भाटी समादेष्टा, गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र गिरधारी लाल टेलर सेवानिवृत्त सब फायर ऑफिसर, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा विभाग, मदन सिंह तंवर कम्पनी कमाण्डर, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा विभाग को दिया जाएगा।
राष्ट्रपति का नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा सराहनीय सेवा पदक  समादेष्टा, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा विभाग राजेन्द्र सिंह शेखावत, कम्पनी कमाण्डर, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा विभाग राजेन्द्र सिंह बीका, सहायक नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा विभाग फूल चंद एवं डिवीजनल वार्डन (नासु), नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा विभाग लक्ष्मी कांत चौधरी को दिया जायेगा।
योगयता प्रमाण-पत्र लेखाधिकारी, वित्त (आर्थिक मामलात) विभाग, शासन सचिवालय जयपुर भगवानदास नामा, विशेषाधिकारी, राज्यपाल सचिवालय, जयपुर डॉ. नवीन कुमार अजमेरा, वरिष्ठ शासन उप सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, शासन सचिवालय, जयपुर हरी बाबू शर्मा, अधिशाषी अभियंता(सिविल), मुख्य अभियंता एवं अति0 सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर अरविंद कुमार जैन, अतिरिक्त अधीक्षक, सवाई मानसिंह चिकित्सालय, जयपुर डॉ. अजीत सिंह शक्तावत, अधीक्षक, आईटीआई (महिला), जोधपुर दिलीप सिंह राठौ$ड, सहायक अनुभागाधिकारी, कार्मिक (ग-1) विभाग, शासन सचिवालय, जयपुर दुष्यन्त कुमार शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी, निदेशालय, कृषि विपणन विभाग, जयपुर अनिल कुमार मेहता, सहायक अनुभागाधिकारी, मंत्रिमंडल सचिवालय, शासन सचिवालय, जयपुर गुरूप्रसाद शर्मा, वरिष्ठ लिपिक, निदेशालय, कृषि विभाग, जयपुर प्रभाती लाल सैनी, वरिष्ठ लिपिक, राज्यपाल सचिवालय, राजभवन, जयपुर  फतेह सिंह को प्रदान किया जाएगा।
साहित्य लेखन में नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र उप मुख्य प्रोटोकाल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, शासन सचिवालय, जयपुर मनोज कुमार शर्मा को दिया जायेगा। राजकीय उपक्रम योग्यता प्रमाण-पत्र कंपनी सचिव, राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि. जयपुर एस.जी.वी.एस. सुब्रामण्यम, वरिष्ठ विधि रचना अधिकारी, रीको, जयपुर अजय कुमार गुप्ता को प्रदान किया जायेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *