Header Banner

व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष का अभिनंदन

BY — August 17, 2014

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में मिली नियुक्ति

170801उदयपुर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश पारीक का रविवार को व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से यहां भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पारीक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने प्रदेश कार्यकारिणी में कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।

प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तनवीरसिंह कृष्णावत ने बताया कि पारीक को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार यहां पहुंचने पर माल्यार्पण कर उपरणा ओढ़ा स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। पारीक ने अभिनंदन समारोह में कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से कार्यकर्ता को भी इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिसका मैं प्रत्यक्ष उदाहरण हूं। प्रकोष्ठ में भी सभी पदाधिकारियों के सहयोग से कई मिसालें कायम की। इसके बाद अब प्रदेश कार्यकारिणी में कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। इस अवसर पर सुभाष गुप्ता, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बृजलाल नागदा, उपाध्यक्ष विनोद बंसल, महामंत्री पारसमल सलावत, मंत्री ओमप्रकाश गोयल, अनिल हाथी, कमल नाहर चन्द्रशेखर चित्तौड़ा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply