Header Banner

घर से नकदी व जेवर चोरी

BY — August 18, 2014

180801उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र के न्यू विद्याविहार में अज्ञात चोरों ने मकान का मेन गेट तोडक़र वहां से नकदी व जेवर चुरा लिए।

जानकारी के अनुसार न्यू विद्या विहार निवासी अनिल गोयल ने रिपोर्ट में बताया कि वह किसी काम से चार दिन पूर्व उसके परिवार के साथ बाहर गया था। रविवार देर रात घर लौटने पर देखा कि उसके मकान के मेन गेट का ताला टूटा है। अन्दर देखने पर पता चला कि उसके बेडरूम में रखी अलमारी से चार नथ, एक चांदी के गले का सेट  व १५ हजार नकद चोरी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनिल की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply