Header Banner

हर्षोल्लास के साथ मनाया जन्माष्टमी

BY — August 19, 2014

190805उदयपुर। रोटरी क्लब मीरा की ओर से सोमवार रात हरिदासजी की मगरी स्थित गट्टानी स्क्वायर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

क्लब अध्यक्ष श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि इस अवसर पर भजन कीर्तन व नृत्य के आयोजन हुए। जिसमें क्लब सदस्याओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रवीण गौतम द्वारा भजनों की जहंा प्रस्तुति दी गई वहीं सदस्याओं ने श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकी सजायी। पर्व पर डॉ.स्वीटी छाबड़ा, शकुन्तला पोरवाल, मधु सरीन, कुसुम मेहता,ऋचा  अंसल सहित अनेक सदस्याओं ने कृष्ण के भजनों पर नृत्य किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply