सदभावना दिवस पर हुए आयोजन

BY — August 20, 2014

आधुनिक संचार क्रांति के प्रणेता राजीव गांधी की जयंती

200804उदयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री व आधुनिक भारत के निर्माता स्व. राजीव गांधी की जयंती पर अखिल भारतीय राजीव गांधी बिग्रेड की ओर से राजीव गांधी उद्यान में पुष्पांयजलि व विचार गोष्ठीस हुई वहीं आरएमवी सभागार में शहर कांग्रेस की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि कार्यक्रम मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उदयपुर जिले के लिए सदस्यता अभियान के लिए नियुक्त प्रभारी नावां के पूर्व विधायक महेन्द्र चौधरी की अगुवाई में राजीव गांधी की तस्वीर पर वरिष्ठ कांग्रेसजनो, कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने की पृष्ठभूमि तैयार की। भारत में विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में जो उपलब्धियां प्राप्त की है। उसमें राजीव गांधी का बडा योगदान रहा है। वे सदेव शुद्ध राजनीति के पोषक थे। भैरूलाल मीणा के आकस्मिक निधन पर पूर्व निर्धारित कांग्रेस सदस्यता अभियान कार्यक्रम को स्थगित कर औपचारिक शुभारम्भ प्रभारी महेन्द्र चौधरी ने पूर्व मंत्री दयाराम परमार, मांगीलाल गरासिया से सदस्यता की शुरूआत की। पुष्पांजलि कार्यक्रम में त्रिलोक पूर्बिया, वीरेन्द्र वैष्णव, शराफत खान, गोपाल शर्मा, सुरेश श्रीमाली, पंकज कुमार शर्मा, डॉ. राव कल्याण सिंह, अर्जुन राजोरा, दिनेश श्रीमाली, डॉ.दिपक औदिच्य, दिनेश दवे, मुजीब सिद्धीकी, पूरण मेनारिया, राधाकिशन मेहरा, शंकर भाटीया, सोमेश्वर मीणा, चन्द्रसिंह कोठारी, ओम श्रीमाली, जगदीश झालनिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
200801अन्त में कांग्रेसजनों ने पूर्व सांसद भैरूलाल मीणा को आदिवासी एवं श्रमिकों का रहनुमा बताते हुए कहा कि न केवल आदिवासियो एवं श्रमिकों ने अपना हितचिन्तक खो दिया वरन् मीणा के निधन से कांग्रेस संगठन को भी अपूरणीय क्षति हुई इै। कार्यक्रम मे सचिव देवेन्द्रसिह शक्तावत, कमलसिंह चौधरी, प्रतापसिंह चौहान, फल सब्जी मण्डी चेयरमेन मोडसिंह सिसोदिया सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में इंटक नेता एवं पूर्व सांसद भेरूलाल मीणा के निधन के पश्चात पूर्व में निर्धारित कांग्रेस सदस्यता अभियान का औपचारिक शुभारम्भ करते हुए प्रदेश प्रभारी महेन्द्र चौधरी ने पूर्व मंत्री डॉ. दयाराम परमार, मांगीलाल गरासिया, पूर्व विधायक पुष्करलाल डांगी एव उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी का सदस्यता फार्म जमा कर औपचारिक रूप से सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया।
बिग्रेड के प्रदेश महासचिव महेश पाराशर के नेतृत्व में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव केके शर्मा, विशिष्टह अतिथि प्रदेश महिामंत्री हरिश आर्य व यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश निमावत व रियाज हुसैन के नेतृत्व में आयोजन हुआ। शर्मा ने कहा कि भारत में जिस तरह संचार क्रांति का जो विकास हुआ है व आज उभरते हुए भारत की तस्वीर जो विश्व के सामने आ रही है उसकी नींव रखने वाले राजीव थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *