Header Banner

श्रेष्ठ महिला सफाईकर्मियों का सम्मान 23 को

BY — August 22, 2014

UN Logo-newउदयपुर। झीलों की नगरी में महिलाओं की जीवन शैली एवं करियर विषयक कार्यक्रम शनिवार को ओरियंटल रिसोर्ट में होगा जिसमें जमीन से जुड़कर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें नगर को स्वच्छ रखने वाली नगर निगम की 20 महिला सफाईकर्मी भी शामिल होंगी।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं को जोड़ने के लिए डांस, सिंगिंग, रेम्प शो जैसे टेलेंट राऊंड भी रखा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व समाज में महिलाओं एवं छात्राओं को सही मार्गदर्शन के लिए अनुष्का एकेडमी के निर्देशक राजीव सुराणा, साउंड पोर्ट के विजय शर्मा, जियेनी टेक्नीकल इंस्टीट्यूट की निदेशक स्वाति जैन, रोटरी क्लब उदय की अध्यक्ष रितु वैष्णव, परफेक्ट डेंटल क्लिनिक के निदेशक डॉ. संदीप राणा आदि ने ”लेट्स युनाइट“ सामाजिक ग्रुप का गठन किया है।
समारोह की मुख्य अतिथि महापौर रजनी डांगी होंगी। अध्यक्षता महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्विविद्यालय के कुलपति डॉ. ओपी गिल करेंगे। विशिष्ट् अतिथि राजीव गांधी जनजाति विश्वीविद्यालय के कुलपति टीसी डामोर व मानिक आर्य होंगे। कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं के मनोरंजन के लिए मेहन्दी, टॅटू, फनी फोटो बूथ, रसोई, टेरो कार्ड रिडर,मेजिक शो, अन्य कई स्टालें रखी गई हैं। प्रतिभागियों के लिए प्रवेश एवं रजिस्ट्रेोशन निशुल्क रखा गया हैं। समारोह में नगर निगम की बीस महिला सफाई कमिर्यो सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली कई ख्यातनाम महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए आयोजन को ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट के प्रांगण में शाम 6 बजे किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply