क्वीन्स बुटिक का उद्घाटन

BY — August 23, 2014

230803उदयपुर। पंचवटी स्थित आरके मॉल में नए परिसर में स्थानांतरित क्वीन्स बुटिक का उद्घाटन एनआईसीसी की निदेशक स्वीटी छाबड़ा एवं अर्थ डायग्नोस्टिक्स के निदेशक अरविंदरसिंह ने किया।

बुटीक संचालक रक्षा पोखरना ने बताया कि पहले आरके मॉल में ही एक वर्ष पूर्व क्वीन्स बुटिक का उद्घाटन हुआ था लेकिन उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ती मांग और संख्या के मद्देनजर परिसर स्थानांतरित किया गया। उन्होंने बताया कि बुटीक में महिलाओं व युवतियों के लिए डिजाइनर सूट्स, साड़ीज, ड्रेस मेटेरियल, वेस्टर्न आउटफिट्स, कस्टम डिजाइनिंग एक्सक्लूसिव ज्वेलरी, घडिय़ां व एसेसरीज, विन्टर वियर आदि की रेंज उपलब्ध है। पहले ही दिन खासी संख्या में युवा पहुंचे और मनपसंद खरीदारी की।
230802उद्घाटन के दौरान अभिषेक पोखरना, आर.के.मॉल के संचालक कोमल कोठारी, राजेन्द्र कोठारी, एस.के.पोखरना, प्रिंस सोमानी, एस.के.वर्डिया, तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष एवं जैन जागृति सेंटर के महामंत्री दीपक सिंघवी आदि मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *