Header Banner

सम्मान पाकर हर्षाईं सफाईकर्मी

BY — August 24, 2014

हौसला अफजाई के लिए महिला उद्यमियों का कैटवॉक भी

240816उदयपुर। महिलाओं के सशक्तीकरण, उनकी कार्य शैली, जीवन शैली को लेकर ओरियंटल पैलेस रिसॉर्ट में शनिवार को एक कार्यक्रम में महिला उद्यमियों एवं सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। लेट्स यूनाइट के बैनर तले हुए कार्यक्रम में शहर के गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।

240812240813240814आयोजक मोहित शर्मा एवं राजीव सुराणा ने बताया कि क्वीिन अम्ब्रेला उत्सव के तहत शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने वाली 20 महिला सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो न्यायालय के न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास, एमपीयूएटी के कुलपति प्रो. ओपी गिल, राजीव गांधी जनजाति विश्वविद्यालय के कुलपति टीसी डामोर, माणिक आर्य आदि शामिल थे।
240818240819महिला अधिकारियों व उद्यमियों में वीमेंस वर्ल्ड मैगजीन की संचालिका डॉ. उर्मिला शर्मा, डॉ. पुष्पा गुप्ता, कामिनी वर्मा, श्रद्धा गट्टानी, महिला थानाधिकारी बिंदिया, पत्रकार सुधा कावडि़या, राजनीति से हंसा माली, आशाधाम की सिस्टर डेमियन, मोनालिसा कैमरा क्लब की संस्थापिका दीपा साबला आदि का सम्मा‍न किया गया। आरंभ में हौसला अफजाई के लिए दीपा साबला, श्रद्धा गट्टानी आदि ने रैम्प‍ पर कैटवॉक भी किया।
240815240817शर्मा ने बताया कि सम्मानित होने वाली सफाईकर्मी महिलाओं की प्रतिक्रिया सराहनीय रही। उनका कहना था कि इस बारे में अब तक कभी किसी ने पहल नहीं की। हमें पहली बार यह सम्मान लेते हुए काफी हर्ष महसूस हो रहा है। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. अनुष्का ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, हाय उदयपुर डॉट कॉम, साउंडपोर्ट, मैट्रिक्स डांस एकेडमी, जियानी टेक्नीकल संस्थाान, रोटरी उदय, परफेक्ट डेंटल क्लिनिक, लोटस हाईटेक प्री इंजीनियरिंग बिल्डर्स आदि का सहयोग रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply