Header Banner

एमबीबीएस छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

BY — August 27, 2014

Police_capउदयपुर। हिरणमगरी थाना पुलिस ने एकलिंगपुरा स्थित निजी चिकित्सालय के मैसकर्मी के साथ एमबीबीएस छात्रों द्वारा मारपीट कर सामान जलाने का मामला दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने निजी चिकित्सालय के हॉस्टल वार्डन  महेश  पुत्र डायालाल रावत ने चिकित्सालय के एमबीबीएस के छात्र रजनीश चौधरी, अमित कुल्हरी, अंकित शर्मा, जितेन्द्र मोयल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि 25 अगस्त की रात आरोपी मैस में खाना खाने पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए चेयर व टेबल को आग के हवाले कर दिया, जिससे चेयर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply