Header Banner

नाना के घर मिली बालिका गृह से लापता किशोरी

BY — August 27, 2014

Police_capउदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र के राजकीय बालिका गृह से लापता दो किशोरियों में से मंगलवार को एक किशोरी का पता चल गया। किशोरी बालिका गृह से भागकर उसके नाना के घर चित्तौडग़ढ़ चली गई थी।

नाना ने किशोरी को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया। सीडब्ल्यूसी ने किशोरी को उसके नाना को ही सुपुर्द कर दिया। झाड़ोल निवासी किशोरी का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि दूसरी किशोरी की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त की शाम को चित्रकूट नगर स्थित राजकीय बालिका गृह से दो किशोरियां लापता हो गई थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply