Header Banner

रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन

BY — August 28, 2014

280801उदयपुर। तेरापंथ युवक परिषद की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर 6 सितम्बर को होने वाले विशाल मेगा रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन नव नियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (उदयपुर रेंज) आनंद श्रीवास्तव ने किया।

तेयुप शाखा के अध्यक्ष अभिषेक पोखरना ने बताया कि तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण केे मार्गदर्शन में अखिल भारतीय स्तर पर 6 सितम्बर को देश में एक ही दिन रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इसके पोस्टर का विमोचन करते हुए आईजी उदयपुर रेंज श्रीवास्तव ने इस प्रयास की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मानव सेवा के लिए यह सबसे बड़ा महा कार्य है। इस दौरान तुषार मेहता, उपाध्यक्ष दीपक सिंघवी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply