जैन मंदिर से चांदी के जेवर चोरी

BY — August 28, 2014

Police_capउदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र स्थित जैन मंदिर से गत रात्रि अज्ञात चोर चांदी के जेवर चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार हिरणमगरी सेक्टर 3 स्थित नेहरू हॉस्टल के पीछे स्थित श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर की गत रात्रि खिडक़ी तोडक़र अज्ञात समाजकंटक चांदी के जेवर चोरी ले गए। चोरी गए जेवर करीब आधा किलो वजनी बताए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज करने की कार्रवाई जारी थी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *