Header Banner

ऑटो से गिरकर स्कूली छात्र की मौत

BY — August 29, 2014

एकलिंगपुरा चौराह के पास हुआ हादसा

accउदयपुर। एकलिंगपुरा चौराहे के पास आज सुबह एक स्कूली छात्र की मौत ऑटो से गिरने के कारण हो गई। मृतक विकास विद्या मंदिर स्कूल की कक्षा छह का छात्र था।

पुलिस के अनुसार कलड़वास के पाराखेत निवासी भावेश मेघवाल (11) पुत्र रमेश मेघवाल व उसकी दो अन्य बहनेें आज सुबह ऑटो से स्कूल जा रहा था, तभी एकलिंगपुरा चौराहे के पास बेरियर पर ऑटो उछलने से भावेश बाहर गिर पड़ा। इससे भावेश के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पीटल के मुर्दाघर में रखवाया। समाचार लिखे जाने तक उसका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply