Header Banner

पीएमसीएच के अकादमिक सत्र का आगाज

BY — August 29, 2014

290801उदयपुर। भीलों का बेदला प्रतापपुरा स्थित पेसिफिक समूह के मेडिकल कॉलेज में पहले एकेडमिक सत्र का गणेश चतुर्थी पर विधिवत आगाज हुआ। नवागंतुक छात्र-छात्राओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मौली और कुमकुम का टीका लगाकर स्वागत किया गया।

मेडिकल कॉलेज की विधिवत शुरूआत के पहले दिन संस्थान के संस्थापक बी. आर. अग्रवाल, चैयरमेन राहुल अग्रवाल, वाइस चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया और उन्हें कामयाब चिकित्सक बन समाज के हर वर्ग की सेवा करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर संस्थान के प्रसिडेन्ट डॉ. डी. पी. अग्रवाल और प्रिसिंपल एवं नियत्रंक डॉ.एस.एस. सुराणा ने कॉलेज के प्रथम वर्ष के इन विद्यार्थियों को संस्थान में मौजूद विश्वस्तरीय तकनीकों और अत्याधुनिक सुविधाओ के बारे में जानकारी दी।

290802साथ ही उन्हें सामाजिक सरोकारो के निर्वहन की संस्थान की सनातन पंरपरा से भी रूबरू कराया। क्रार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज के अनुभवी डीन, डायरेक्टर्स और विभागाध्यक्षों ने विधार्थियो को भरोसा जताया कि मेडिकल की पढाई पूरी करने के बाद वे ना केवल एक कुशल चिकित्सक बनेंगे बल्कि भगवान की तरह पूजे जाने वाले इस पेशें का और ज्यादा भरोसा आम नागरिकों में पैदा करेंगे। मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के अन्य सदस्य और नव आगन्तुक विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply