Header Banner

स्वस्थ उदयपुर का संदेश लिए दौड़े शहरवासी

BY — August 31, 2014

310809उदयपुर। हेल्थलाइन फिटनेस स्टूडियो की ओर से आज फतहसागर की पाल पर स्वस्थ उदयपुर के संदेश के साथ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लेकसिटी मेराथन क्लब की 40 महिलाओं व 20 पुरूषों ने भाग लिया।

सेन्टर के निदेशक ऋषभ जैन ने बताया कि 3, 5 व 7 किमी. की आयोजित प्रतियोगिता फहसागर की पाल से प्रारम्भ हुई जो रानी रोड़, राजीव गांधी उद्यान होती हुई पुन: फतहसागर की पाल पहुंची। प्रतियोगिता में हर उम्र की महिला ने भाग लिया।

310810सात किमी. की दौड़ में अंजली दलाल, आकांक्षा व रेणु भण्डारी ने क्रमश.प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेन्टर के निदेशक डॉ. व्योम बोलिया ने बताया कि जनता को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन समय-समय पर और किया जाता रहेगा। विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply